राम भक्तों के लिए एक बार फिर भगवान राम से जुड़े पवित्र जगहों के दर्शन करने का शानदार मौका है। दरअसल, IRCTC रामायण यात्रा ट्रेन का संचालन करने जा रही है। इसके लिए 18 नवंबर से 18 दिनों का टूर पैकेज लांच किया गया है।
कानपुर से आईआरसीटीसी ने 18 नवंबर से 18 दिनों तक रामायण यात्रा चलाने का फैसला लिया है। इसमें भगवान राम के तीर्थस्थलों की सैर कराई जाएगी। इस ट्रेन में सामान्य और एसी श्रेणी के कोच होंगे। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि ट्रेन में कानपुर सेंट्रल से चढ़ने की सुविधा होगी।
विज्ञापन
इस ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को अयोध्या, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हंपी, रामेश्वरम एवं भद्रचलम के दर्शन शामिल है। एक यात्री का किराया 68980 रुपये, दो या तीन लोगों के साथ होटल में रुकने पर प्रति यात्री किराया 59980 रुपये होगा।
वहीं, क्लास में अकेले ठहरने पर 68980 रुपये और दो या तीन व्यक्तियों संग ठहरने पर 59980 रुपये होगा। सुपीरियर श्रेणी में अकेले रुकने पर किराया 82780 रुपये, दो या तीन व्यक्तियों के साथ रुकने पर 71980 रुपये प्रति यात्री किराया तय किया गया है। कानपुर के लिए हेल्पलाइन नंबर 8287930930/8595924298 जारी हुआ है।