फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राम न मिलेंगे हनुमान के बिना, काम न बनेंगे हनुमान के बिना...

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 18वें हनुमानोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को हरसहाय कॉलेज के पास सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। यह आयोजन रामबाग-सीसामऊ युवा एकता समिति की ओर से किया गया।
विज्ञापन

सुबह हवन-पूजन के साथ ही संकट मोचन को 56 भोग अर्पित किए गए। इसके बाद भंडारा शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दिन में महिला मंडली और शाम को दिल्ली की मशहूर पार्टी मुकुल एंड मुकुल के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। राम जी मिलेंगे हनुमान के बिना, मेरे राम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में जैसे भजनों पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायक महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी ने भी बाबा के दरबार में अर्जी लगाई। समिति के पदाधिकारियों ने इस चौराहे का नाम हनुमंत चौक रखे जाने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन पार्षद गोविंद मोहन शुक्ला व प्रेम नारायण अवस्थी ने किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, नरेंद्र तिवारी, संयोजक बृजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोविंद दादलानी, विशाल सक्सेना, राजीव तिवारी, अभिमन्यु सिंह, अभय शुक्ला, शंकर शुक्ला, शिव कुमार मिश्रा, बृजेश पांडेय, शेष सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें