फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर के श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ में की रहने-खाने की व्यवस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाकुंभ में जाने वाले शहरवासियों को होटलों या धर्मशाला का रुख नहीं करना पड़ेगा। पनकी धाम मंदिर की ओर से प्रयागराज के सेक्टर-16 में रुकने व भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। मंदिर के महंत कृष्णदास महाराज ने बताया कि 144 साल बाद हो रहे संपूर्ण महाकुंभ के लिए प्रयागराज के सेक्टर-16 में मंदिर प्रबंधन की ओर से करीब चार एकड़ में श्रद्धालुओं के लिए पांच हॉल तैयार किए गए हैं। इनमें करीब 400 लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है। मंदिर की ओर से 40 कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। हॉल में रूम हीटर की भी व्यवस्था रहेगी। मेले में श्रद्धालुओं को सात्विक भोजन का जायका मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें