फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान के हालात पर राजू श्रीवास्तव का तंज: बोले- वहां संघ, बजरंग दल है नहीं तो किससे लड़ रहे लोग

Tue, 17 Aug 2021 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राजू श्रीवास्तव ने तालिबान के काबुल में कब्जे के डर से देश छोड़कर भाग रहे लोगों के दृश्य को काफी डरावना और आश्चर्यचकित करने वाला बताया है।
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने अफगानिस्तान के ताजा हालात पर अपने अंदाज में तंज कसा है। उन्होंने अपने वायरल वीडियो में कहा है कि वहां पर न तो आरएसएस है, न बजरंग दल के लोग हैं तो आखिर किस बात की लड़ाई चल रही है।
विज्ञापन


मुसलमान एक-दूसरे से डरकर क्यों भाग रहे हैं। उन्होंने तालिबान के काबुल में कब्जे के डर से देश छोड़कर भाग रहे लोगों के दृश्य को काफी डरावना और आश्चर्यचकित करने वाला बताया है। कहते हैं जिस तरह से वहां विमान के साथ रनवे पर लोग दौड़ रहे हैं, विमान के पहिये से लटक रहे हैं, यह सब किसी फिल्म के दृश्य से भी ज्यादा खौफनाक लग रहा है।



राजू श्रीवास्तव ने कहा कि हवा में ही जहाज से नीचे गिर रहे यात्रियों की घटना तो और भी चौंकाने वाली है। अपना देश सबसे अच्छा है, जहां पर न कोई झंझट है, न किसी बात की फिकर, सब मजे से हैं। कहा कि लोग पेट्रोल के दाम को लेकर नाहक सवाल उठाते हैं, जबकि वह ज्यादा महंगा नहीं है। सिर्फ 50 रुपये का आधा लीटर ही तो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें