फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर नगर में रहने वाली राजपुर की महिला मिली संक्रमित, सीएमओ को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
जिला अस्पताल में संदिग्ध का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में शनिवार को राजपुर निवासी एक महिला कोरोना संक्रमित मिली। हालांकि महिला कानपुर के किदवईनगर में रहती है। सीएमओ कार्यालय से केस ट्रांसफर के लिए इसकी सूचना कानपुर सीएमओ को भेज दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि मूल रूप से राजपुर ब्लॉक निवासी एक महिला कानपुर नगर के किदवई नगर में रहती है। पिछले चार माह से वह घर नहीं आई है। कानपुर में महिला ने जांच कराई तो वह संक्रमित मिली।
वहीं, अमरौधा ब्लॉक में संक्रमित मिले 10 वर्षीय बालक के परिवार के 21 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में 200 लोगों का सैंपल लेकर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके साथ ही जिला अस्पताल पुरुष में भी स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें