फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश ने बढ़ाई सर्दी

Mon, 26 Jan 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
पछुवा हवाओं के चलते रविवार को रिमझिम बारिश हुई। जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, बाजार का दिन होने के बावजूद दुकानों में सन्नाटा रहा। इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने गणतंत्र दिवस पर भी रिमझिम बारिश होने का अनुमान लगाया है। वहीं, बारिश होने के चलते मौसम में ठंड का असर दिखा।
विज्ञापन


रविवार की सुबह से आसमान में छाए बादल दोपहर 12 बजे तक रिमझिम फुहार लेकर आ गए। बारिश की बूंदों के चलते सड़कों पर निकले लोग ओट ढूंढते नजर आए। अवकाश का दिन होने के बावजूद कस्बे की गलियों में सन्नाटा सा छाया रहा। वहीं गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर भी बारिश का असर पड़ा है।

 स्कूल और कालेजों में बच्चों की रिहर्सल भी इस रिमझिम बारिश से प्रभावित रही। सवारी वाहन भी कम चले, जिससे राहगीरों को घरों तक पहुंचने के लिए असुविधा उठानी पड़ी।
विज्ञापन


वहीं दोपहर के बाद शुरू हुई बारिश से मौसम में ठंड बढ़ जाने से चौराहों व तिराहों पर लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें