फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भीक होकर करें मताधिकार का प्रयोग

Mon, 26 Jan 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर डिग्री कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। नये मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र, मेडल भी जिलाधिकारी मासूम अली सरवर, एडीएम आशुतोष कुमार व शिवशंकर गुप्ता, एसडीएम हरिहर राम, सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, तहसीलदार ओपी शुक्ला द्वारा वितरित किए गए।
विज्ञापन


 रविवार को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर अकबरपुर डिग्री कालेज में जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई। नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र दिया तथा बैज लगाकर सम्मानित किया।

इस दौरान जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने कहा कि निर्वाचन के प्रत्येक अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग ने भारत की जनता को विश्वसनीय निर्वाचन प्रदान किया हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी होनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रत्येक व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक पंजीकृत हो तथा जिनके पास मतदाता पहचान पत्र न हो उन सभी का मतदाता पहचान पत्र बनाकर सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग करें। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य सभी नागरिकों को जागरूक कर मतदाता पहचान पत्र बनवाना तथा अपने मताधिकार का प्रयोग कराना है।

 उन्होंने जनपद वासियों से कहा कि आगामी सभी चुनावों में रिकार्ड मताधिकारों का प्रयोग कर लोक तंत्र को मजबूत करें। कार्यक्रम का संचालन रजत गुप्ता ने किया। जिलाधिकारी ने इस मौके पर कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारी, बीएलओ समेत नीरू गुप्ता, संदीप सिंह राठौर, राजेश गुप्ता, नवीन दीक्षित को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान एडीएम आशुतोष कुमार व शिवशंकर गुप्ता ने भी विचार रखे ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें