फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज और कल बारिश के आसार, अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है कि बंगाल की खाड़ी से उठे अर्नब चक्रवात का असर 29 और 30 अक्तूबर को पूरे उत्तर प्रदेश में रहेगा। कानपुर परिक्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जारी किया गया। विभाग का अनुमान है कि परिक्षेत्र में हल्की बारिश रहेगी। झोंकेदार हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है लेकिन बहुत अधिक तीव्रता नहीं रहेगी। चक्रवात के प्रभाव से माहौल में नमी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अवध और पूर्वांचल के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कानपुर, लखनऊ सहित आसपास के जिलों में घने बादलों के साथ बेमौसम बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि बेमौसम बारिश और ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आएगी।

31 अक्तूबर को बादलों की आवाजाही और हल्की फुहारों के बाद एक नवंबर से मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क होना शुरू हो जाएगा। मुख्य चक्रवात का ज्यादा असर 29 और 30 अक्तूबर को ही रहेगा। प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी और वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बदले मौसम का कानपुर परिक्षेत्र पर तुलनात्मक रूप से कम असर रहेगा। नमी वाले बादलों का घेरा बुधवार शाम से ही प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें