फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था धड़ाम: आंधी-बारिश में चरमराई व्यवस्था, 93 सबस्टेशनों में घंटों बना रहा बिजली संकट, नहीं मिल पाया कोई अपडेट

Tue, 24 May 2022 08:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

तेज आंधी और बारिश ने शहर के कई इलाके की सप्लाई ठप कर दी। कई जगह खंभे व तार टूटने, फीडर शट डाउन, ब्रेकडाउन जैसी समस्याएं आईं। साथ ही, 22 पेड़ लाइनों पर गिरने से 60 खंभे गिरे और 200 से ज्यादा जगह लाइनें भी टूट गईं। इसके चलते 93 सबस्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में घंटों बिजली संकट बना रहा। 
विज्ञापन
अलग अलग इलाकों में खंभे और तार गिरने से बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दोपहर को 60 किमी रफ्तार से आई आंधी ने शहर की बिजली धड़ाम कर दी। आईपीडीएस योजना में कराए गए 460 करोड़ रुपये के काम पर भी सवाल खड़े हुए हैं। पहली ही आंधी से पूरे शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। आंधी से शहर में 60 खंभे गिर गए। 22 पेड़ लाइनों पर गिरने से 200 जगहों पर तार टूट गए। फॉल्ट व शटडाउन से 93 सबस्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। 

विज्ञापन

आंधी का जोर कम होने के बाद सिर्फ 48 सबस्टेशनों की ही बिजली बहाल हो सकी। बाकी सबस्टेशनों से जुडे़ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति शुरू करने के प्रयास किए जाते रहे। शाम से देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिशें हुईं। इस दौरान केस्को की हेल्पलाइन शिकायतों की भरमार से हेल्पलाइन ने काम करना बंद कर दिया। रात तक बिजली आपूर्ति ढर्रे पर नहीं आ सकी। आंधी से भले ही मौसम में बदलाव हुआ हो लेकिन बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई।
एक सप्ताह पहले तक 723 मेगावाट बिजली की मांग रविवार रात तक घटकर 606 मेगावाट पहुंच गई। आंधी से दिनभर बिजली संकट बना रहा। केस्को का कोई ऐसा सबस्टेशन नहीं रहा जिससे जुड़े क्षेत्रों में बिजली गुल न हुई हो। आंधी के दौरान पार्वती बागला रोड पर बिजली का खंभा गिरने से दिन भर परेशानी बनी रही। फाल्ट होने से विजय नगर में आठ घंटे आपूर्ति बाधित रही। 

विज्ञापन

बिरहाना रोड में पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली संकट बना रहा। खास बाजार सबस्टेशन से जुड़े मोहल्लों में दोपहर को गई बिजली रात नौ बजे तक आ सकी। कोयला नगर में दोपहर बाद तक बिजली गुल रही। मीरपुर, त्रिवेणी नगर, विमान नगर, पटेल नगर आदि क्षेत्रों में छह घंटे से अधिक समय तक बिजली बंद रही। दबौली में दिन भर बिजली नहीं आई। 

कल्याणपुर, केशवपुरम में दोपहर 12 बजे गई बिजली शाम सवा छह बजे आई। यहां लाइनों पर तीन जगह पेड़ गिर गए थे। गोविंद नगर में चार से अधिक घंटों तक बिजली संकट बना रहा। आदर्श विहार में तार टूटने से बिजली गुल रही। फीलखाना, राजीव नगर, यशोदा नगर, मेस्टन रोड, न्यू सिविल लाइंस, हर्ष नगर, पटकापुर, तलाक महल, शास्त्री नगर, शारदा नगर, नौबस्ता सहित शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पूरा दिन बिजली संकट बना रहा।

उपभोक्ताओं को नहीं मिला कोई अपडेट
आंधी के दौरान गुल हुई बिजली व फाल्ट को लेकर उपभोक्ता केस्को के हेल्पलाइन नंबर व अभियंताओं को फोन मिलाते रहे। किसी का स्विच ऑफ तो किसी का नंबर बिजी बताता रहा।
विज्ञापन

आंधी की वजह से कई जगहों पर फाल्ट हुए हैं। फीडरों को बचाने के लिए शटडाउन लेने पड़े। लगभग 60 खंभे तेज आंधी से गिर गए। लगातार मरम्मत का काम किया जा रहा है। आंधी से केस्को को काफी नुकसान हुआ है, इसका आंकलन किया जा रहा है।  -चंद्रशेखर अंबेडकर, केस्को मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें