फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रेलवे ने दिया दिवाली का तोहफा, गोरखपुर-यशवंत एक्सप्रेस को मिला ठहराव

Wed, 11 Nov 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रेलवे प्रशासन ने जनपद को दिवाली का तोहफा दिया है। पुखरायां रेलवे स्टेशन पर मंगलवार से गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। कैबिनेट मंत्री और उरई-जालौन के सांसद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन का ठहराव मिलने से पुखरायां सहित आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की ओर से साप्ताहिक ट्रेन संख्या 15023 व 15024 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस को पुखरायां स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा यह सुविधा क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात है। इससे व्यापार, रोजगार, शिक्षा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं सांसद नारायणदास अहिरवार ने कहा कि रेल सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नगर पालिका अध्यक्ष पूनम दिवाकर ने भी अपने विचार रखे। अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन नंदीश शुक्ल ने कहा कि यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है। पुखरायां में ट्रेन का ठहराव लंबे समय से यात्रियों की अपेक्षा थी।
उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस पुखरायां स्टेशन पर शाम 6:58 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 7 बजे रवाना होगी। यह सुविधा 10 नवंबर से शुरू हो गई है। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस सुबह 9:47 बजे पहुंचेगी और 9:49 बजे रवाना होगी। इसका ठहराव 14 नवंबर से प्रभावी होगा। कहा कि इस सुविधा से यात्रियों को गोरखपुर, लखनऊ, भोपाल और मुंबई सहित प्रमुख शहरों की यात्रा में बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अंकुर गुप्ता सहित रेलवे अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें