कानपुर में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लंबी दूरी की आठ ट्रेनों की संचालन अवधि को बढ़ाया गया है। उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को भागलपुर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 03483 अभी तक छह अगस्त तक ही चलनी थी, अब यह ट्रेन दस से 13 अगस्त को भी चलेगी।
ऐसे ही प्रत्येक रविवार और बुधवार को को नई दिल्ली से भागलपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 03484 सात अगस्त तक चलाई जानी थी, अब यह 11 व 14 अगस्त को भी चलेगी। प्रत्येक रविवार व गुरुवार को मालदा से चलकर नई दिल्ली जाने वाली 03413 स्पेशल ट्रेन का संचालन चार अगस्त तक था, अब यह ट्रेन आठ व 11 अगस्त तक चलेगी। हफ्ते के प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को नई दिल्ली से चलकर मालदा को जाने वाली ट्रेन संख्या 03414 स्पेशल ट्रेन पांच अगस्त तक चलनी थी, अब यह नौ व 12 अगस्त को चलेगी।
सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को आसनसोल से चलकर आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली जाने वाली 03575 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 27 सितंबर तक किया जाना था, अब यह ट्रेन चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। डाउन मार्ग की 03576 स्पेशल ट्रेन को अब पांच अक्तूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। हफ्ते के प्रत्येक सोमवार को मालदा टाउन से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली स्पेशल ट्रेन 03435 अब सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक चलाई जाएगी। प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली से चलकर मालदा टाउन को जाने वाली स्पेशल ट्रेन अब आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक चलेगी।