फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हिजाब बांधकर आने वाली छात्राओं की कॉलेज में नोएंट्री, प्रिंसिपल बोलीं- ड्रेस कोड का न होने देंगे उल्लंघन

Thu, 08 Aug 2024 12:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर के कॉलेज में हिजाब बांधकर आने वाली छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया गया। इस मामले पर प्रिंसिपल ने कहा कि ड्रेस कोड का उल्लंघन नहीं होने देंगे। कॉलेज प्रशासन के फैसले से छात्राओं में नाराजगी है।
विज्ञापन
UP news Hijab - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिल्हौर कस्बे के बिल्हौर इंटर कालेज में बुधवार को चेहरे पर हिजाब बांधकर आने वाली चार छात्राओं को कालेज में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इसको लेकर छात्राओं में खासी नाराजगी है। वहीं, प्रधानाचार्य का कहना है कि कालेज में ड्रेस कोड लागू हैं, इसलिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन


बिल्हौर इंटर कालेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह यादव ने बताया कि कालेज में शासनादेश के मुताबिक ड्रेस कोड लागू हैं। इसलिए किसी भी छात्र को धार्मिक या फिर असामाजिक पहनावे के साथ नहीं आना है, यदि कोई छात्र-छात्रा धार्मिक ड्रेस पहनकर आती भी है तो वह कालेज गेट या फिर कालेज चेजिंग रूम में जाकर उसे बदल ले। 

तभी उसे कालेज परिसर और कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। प्रधानाचार्य ने कहा कि कालेज के अंदर निर्धारित ड्रेस पहनकर की अनुमति है, गैर पारंपरिक ड्रेस में आने वाले छात्र या छात्रा को रोका जाता है। उधर, कालेज के वरिष्ठ शिक्षक व पूर्व चेयरमैन नूर इदरिसी ने बताया कि हिजाब की तरह मुंह बांधकर आने वाली चार छात्राओं को रोका गया है। 
विज्ञापन


सीनियर छात्राएं ड्रेस कोड नहीं मान रहीं थीं, जिस पर प्रधानाचार्य ने भी समझाया था, लेकिन छात्राओं ने उनकी भी न सुनी। इसके बाद धार्मिक कपड़े पहनकर आने पर ऐसे छात्रों को कक्षाओं में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। शिक्षकों ने बताया कि हिजाब कक्षाओं में पहने रहने से कई प्रकार की पठन-पाठन में समस्याएं आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें