ओलंपिक के सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही हार गई है, लेकिन टीम ने जुझारू खेल से लोगों का दिल जीत लिया। इस टीम की दो खिलाड़ी रेलवे कर्मचारी भी हैं। वे प्रयागराज मंडल के डीआरएम आफिस में तैनात हैं। उनको लेकर रेलकर्मी और खासकर कानपुर के रेलवे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
कानपुर सेंट्रल उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में आता है। हर कर्मचारी को वेतन समेत तमाम भुगतान और भत्तों को देने वाला रेलवे के पर्सनल विभाग में ही दोनों खिलाड़ी कार्यरत हैं। गुरजीत कौर और निशा वारसी दोनों ही सीनियर क्लर्क हैं। गुरजीत पंजाब के अमृतसर और निशा वारसी हरियाणा के सोनीपत की निवासी हैं।