फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से रेलवे कर्मी की मौत...साथियों का हंगामा, बोले- समय से नहीं पहुंची पुलिस

Thu, 14 Sep 2023 12:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
kanpur road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें अहिरवां स्थित एयरफोर्स कॉलोनी के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में असिस्टेंट लोको पायलट की मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे साथी कर्मचारियों ने पुलिस पर लापरवाही लगाने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस से भी उनकी नोकझोंक हुई, जिसकी पुलिस ने रिकॉडिंग कराई। इस दौरान साथियों ने रेलवे विभाग पर काफी आउटर में ड्यूटी लगाने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान साथी कर्मियों ने बताया कि मूल रूप से लखनऊ निवासी दिव्यांशु दुबे (27) असिस्टेंट लोको पायलट थे। वर्तमान में उनकी तैनाती सरसौल में बनाए गए न्यू कानपुर डीएफसीसी स्टेशन में थी।

विज्ञापन

टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन चालक
साथी कर्मियों ने बताया कि वह कानपुर में बर्रा में किराए पर रहते थे। गुरुवार सुबह करीब छह बजे वह ड्यूटी से वापस बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान अहिरवां स्थित एयरफोर्स कॉलोनी आकाश गंगा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गया।

जंगल के बीच बना रखा है स्टेशन
आरोप था कि दिव्यांश सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन समय पर पुलिस नहीं पहुंची। जब उसे कांशीराम अस्पताल ले जाया गया ,तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथी कमर्चारियों का ये भी आरोप था कि रेलवे विभाग ने जंगल के बीच स्टेशन बना रखा है।
विज्ञापन

पुलिस से कर्मचारियों की झड़प भी हुई
यहां पर कोई सुविधा तक नहीं दे रखी है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस से कर्मचारियों की झड़प भी हुई। वहीं, इंस्पेक्टर क्राइम गणेश तिवारी से धक्कामुक्की भी हुई। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें