फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: रेलवे ने शुरू की लोको अस्पताल की ऑनलाइन ओपीडी, छह हजार रेल कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Sun, 03 May 2020 12:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वीडियो से डॉक्टरी सलाह देते डॉक्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर सहित पूरे देश में लॉकडाउन के तीसरी बार बढ़ने के साथ ही रेलवे ने लोको अस्पताल में ऑनलाइन ओपीडी की शुरुआत कर दी है। वीडियो कॉल के लिए मोबाइल नंबर 8957411028 जारी किया गया है।
विज्ञापन


इस पर व्हाट्सएप और जियो वीडियो कॉलिंग कर रेलवे अधिकारी और कर्मचारी हॉस्पिटल में उपलब्ध डॉक्टर से घर बैठे अपनी समस्याओं का परामर्श ले सकेंगे। इससे कानपुर के छह हजार रेलवे कर्मचारियों और उनके परिजनों को लाभ होगा।

इससे करीब 30 हजार लोग लाभान्वित हो सकेंगे। सीओडी पुल के पास बने लोको अस्पताल की ई- कंसल्टेंसी के साथ ही मेडिसिन और रजिस्ट्रेशन काउंटर पर संक्रमण रोकने के लिए फेस टू फेस टाक बैक यंत्र स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


एकीकृत निगरानी को 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। बताया गया कि संक्रमण काल के बाद भी ऑनलाइन परामर्श लिए जाएंगे। इसी लिहाज से लोको अस्पताल में हाईस्पीड इंटरनेट और वाई- फाई का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही यह सुविधा मिल जाएगी। कानपुर के सभी रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों ने शत प्रतिशत आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का दावा किया है।

अलग ओपीडी भी हुई शुरू
रेलवे चिकित्सालय में बुखार और सर्दी खांसी के संदिग्ध मरीजों के अलग-अलग रजिस्ट्रेशन, अलग ओपीडी और अलग से दवा  लेने की व्यवस्था भी शुरू की गई है। विशेष परिस्थिति से निपटने के लिए पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित कर कांट्रैक्ट पर भी मेडिकल स्टाफ को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें