रेलवे पटरी की मरम्मत करते गैंगमैन
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में शनिवार दोपहर रेल पटरी चटकने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे प्रशासन ने पटरी की मरम्मत का काम शुरु करवाया। पटरी चटकी होने की वजह से डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का संचालन लड़खड़ा गया। पटरी टूटी होने की सूचना मिलते ही रेल ट्रैफिक बंद कर दिया गया।
इससे कानपुर-लखनऊ जाने वाली 5 ट्रेनें प्रभावित हुईं। जिन्हें रोक-रोककर निकाला गया। झांसी इंटरसिटी, शताब्दी, चंडीगढ़, राप्तीसागर पटना मथुरा समेत अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। गैंगमैन की टीम मरम्मत कार्य मे जुटी है।