कानपुर देहात के रनिया में उमरन के पास भोले सिंह के पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से गैस टैंकर पलट गया। टैंकर में 17 टन एलपीजी भरी है लेकिन रिसाव नहीं हो रहा है। जिससे अभी तक कोई खतरा नहीं है।
हाइवे किनारे पलटने की वजह से सड़क पर जाम की स्थिति नहीं है। मौके पर एसडीएम, अकबरपुर पुलिस व रानिया पुलिस मौजूद है वहीं चालक मामूली रूप घायल हुआ है।