पुलिस की पूछताछ में सभी ने इरफान को शरण देकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर विधायक को फरार कराने में मदद करने की बात स्वीकर की। सपा विधायक और उनके भाई रिजवान व अन्य 55 अज्ञात पर आठ नवंबर को जाजमऊ थाने में आगजनी, रंगदारी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। तब से पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस का दावा, विदेश नहीं भाग सका इरफान
मोबाइल का इस्तेमाल न करने की वजह से पुलिस इरफान को आसानी से ट्रेस नहीं कर पा रही है। पुलिस अफसरों का दावा है कि उन्होंने समय रहते इमिग्रेशन व अन्य संबंधित विभाग के अफसरों को जानकारी दे दी थी, इसलिए उसके विदेश जाने की संभावना नहीं है।
आरोपियों की तलाश में आठ टीमें लगाई गई हैं। 24 घंटे के भीतर बीस से अधिक ठिकानों पर दबिश दी गई है। कुछ पुख्ता जानकारी मिली है, जिसके आधार पर तहकीकात जारी है। जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे। कुर्की की प्रक्रिया भी जारी है। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी कर कुर्की की जाएगी। -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर