फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid in Mayur Group: 80 करोड़ की कर चोरी पकड़ी, 40 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन भी मिले, 35 जगहों पर चल रहा है छापा

Sun, 08 Oct 2023 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर के अलावा रनियां आदि क्षेत्र में जमीन से जुड़े एक दर्जन संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इनकी खरीद-प्रकिया, खरीद में धन के स्रोत आदि की जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक जांच-पड़ताल में मिले दस्तावेजों से करीब 70-80 करोड़ की कर चोरी की ओर इशारा मिल रहा है। सभी 35 जगहों पर छापा चल रहा है।
विज्ञापन
मयूर ग्रुप में छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मयूर ब्रांड नाम से वनस्पति ऑयल समेत आटा, मैदा, बिस्कुट, साबुन और खाद का कारोबार करने वाले मयूर ग्रुप के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का देशव्यापी छापा शनिवार को चौथे दिन भी जारी है। शुरुआती जांच में 70 से 80 करोड़ की कर चोरी की बात सामने आ रही है। इसके अलावा 30 से 40 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन भी पकड़े हैं। बोगस कंपनियों के जरिये 19 करोड़ का लोन भी लिया गया।

विज्ञापन

वहीं इनके आयात बिलों का सत्यापन किया जा रहा है। 8-10 करोड़ के नकद लेन-देन भी पकड़े गए हैं। एक दर्जन से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।  अब तक तीन करोड़ की नकदी और ज्वेलरी जब्त की गई है। आयकर विभाग की 50 अफसरों की टीमों ने गुरुवार को मयूर ग्रुप के कानपुर, कानपुर देहात, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, इंदौर, देवास समेत 35 जगहों पर एक साथ छापा मारा था।

20 जगह जांच पड़ताल की जा रही है
तनवानी ब्रांड से अलग-अलग नमकीन बनाने वाली कंपनी सूर्या नमकीन के मालिक पर भी छापा मारा गया था।  कानपुर में अकेले 20 जगह जांच पड़ताल की जा रही है। ग्रुप के मनोज गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रितेश गुप्ता, अर्जित गुप्ता, अर्चित गुप्ता के सिविल लाइंस स्थित मयूर विला, एमरल्ड गार्डन, गगन अपार्टमेंट स्थित फ्लैट, शक्करपट्टी, कोपरगंज स्थित अलग-अलग कार्यालयों और आवास पर कार्रवाई की गई थी।

बोगस कंपनियों के जरिये अलग-अलग लोन लिए
इसके साथ ही रनियां स्थित फैक्टरी में छापा मारा गया। सिविल लाइंस क्षेत्र में ही समूह के सात से आठ प्रतिष्ठान हैं। समूह का सालाना टर्नओवर पांच से छह हजार करोड़ है। समूह के कारोबारी सहयोगी और तनवानी नमकीन के मालिक ओमप्रकाश तनवानी के दादानगर स्थित फैक्ट्री में कार्रवाई हुई थी। सूत्रों ने बताया कि बोगस कंपनियों के जरिये अलग-अलग लोन लिए गए। कुल रकम 19 करोड़ की पकड़ी गई है।
विज्ञापन

जमीन से जुड़े एक दर्जन संपत्तियों के दस्तावेज मिले
कंपनी पॉम ऑयल विदेश से आयात करती है। इनके पिछले पांच सालों के आयात बिलों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके अलावा इनके खरीद-ब्रिकी के लिए अपनाए जाने वाले सर्वर के अलावा मोबाइल, लैपटॉप आदि का डाटा निकलवाया जा रहा है। बताया गया कि शहर के अलावा रनियां आदि क्षेत्र में जमीन से जुड़े एक दर्जन संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इनकी खरीद-प्रकिया, खरीद में धन के स्रोत आदि की जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक जांच-पड़ताल में मिले दस्तावेजों से करीब 70-80 करोड़ की कर चोरी की ओर इशारा मिल रहा है। सभी 35 जगहों पर छापा चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें