फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई में राहुल गांधी की सड़क यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मोदी रहे निशाने पर

Mon, 19 Sep 2016 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उरई में सड़क यात्रा के दौरान लोगों के बीच बोलते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई के बजरिया में सड़क यात्रा के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नुक्कड़ सभा में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर बखिया उधेड़ी।उन्होंने कहा वह गरीबों के हितैषी नहीं बल्कि उद्योगपतियों के मददगार हैं। इसका नतीजा सामने है। किसानों पर शिकंजा कसा जा रहा है तो वहीं विजय माल्या को राहत पर राहत बख्शी जा रही है। आखिर केंद्र सरकार उन पर इतनी महरबान क्यों है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कांग्रेस इस दोगली नीति को कामयाब नहीं होने देगी। किसानों के पक्ष में बोलते हुए राहुल ने कहा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसानों का करोड़ों रुपए का कर्ज माफ किया गया था, जबकि भाजपा के कार्यकाल में उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार की इस नीति के चलते अमीर वर्ग और अधिक अमीर तो गरीब वर्ग और अधिक गरीब होता जा रहा है। भाजपा द्वारा किसानों को 'खाट चोर' कहे जाने पर राहुल ने करारा जवाब देते हुए कहा 'कोई भी किसान चोर नहीं है। इस तरीके से उन पर लांछन लगा बदनाम न किया जाए।'  
 
विज्ञापन

संकटा मां के मंदिर पंहुचे राहुल गांधी

संकटा मा मंदिर दर्शन करने पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
बता दें राहुल सुबह तकरीबन 11 बजे अंबेडकर चौराहा पहुंचे थे। यहां उन्होंने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके तुरंत बाद वह बजरिया शहर के संकरे इलाके में पहुंचे। वहां शहरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस बीच उनकी बातचीत शहर के व्यापारियों से भी हुई। उन्होंने राहुल को एक ज्ञापन सौंपते हुए जीएसटी पर चर्चा की। उन्होंने उरई के संकटा माता मंदिर जाकर पूजा की। इसके बाद राहुल मोहमदाबाद में पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर बकोर सभा के लिए निकल गए।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें