फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड: चार मीटर चौड़ी सड़क पर बनी थी पांच मंजिला इमारत, आग बुझाने में आई मुश्किल

Mon, 16 Nov 2026 11:42 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में लगी भीषण आग से दो लोगों की जान चली गई। जबकि दो लोग झुलस गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
राखी साहू व प्रांजल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में आग लगने की घटना ने इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब चार मीटर चौड़ी सड़क पर बनी पांच से छह मंजिला इमारत में आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में दमकल टीमों को चुनौती का सामना करना पड़ा। जांच में सामने आया कि बिल्डिंग के भूतल स्थित पार्किंग में खड़े वाहनों में स्पार्किंग से आग लगी और सीढ़ियों के रास्ते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। इमारत में समुचित आपातकालीन निकास की व्यवस्था भी नहीं थी। हादसे में एक महिला और 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दो घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रशासन की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराकर जिम्मेदार बिल्डर और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। केडीए उपाध्यक्ष से वार्ता कर ऐसी अनधिकृत और असुरक्षित इमारतों को चिह्नित करने, सील करने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें