फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: ऑटो सवार महिला से पर्स झपटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mon, 16 Nov 2026 11:33 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

बदमाश के पास से लूटी गई नकदी और जेवरात समेत 10,020 रुपये बरामद हुए हैं। चोरी की बाइक और तमंचा भी मिला है। पुलिस साथी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
बदमाश के पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑटो सवार महिला से पर्स झपटकर जेवरात, दो मोबाइल और 16 हजार रुपये लूटने वाले आरोपी को फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से लूटी गई नकदी और जेवरात शत-प्रतिशत बरामद करने का दावा किया गया है। पुलिस ने चोरी की बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक, तमंचा, कारतूस और मोबाइल भी बरामद किया है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आठ नवंबर को इटावा-सैफई रोड पर कुनैरा के पास ऑटो सवार महिला से पर्स झपटने वाला आरोपी बाइक से विचपुरी खेड़ा नहर पुल से लोकासाही नहर पुल की ओर जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोकपुरा निवासी कल्लू  के रूप में हुई। पूछताछ में उसने साथी सुजीत के साथ वारदात करना स्वीकार किया।

आरोपी ने बताया कि लूटे गए जेवरात और एक मोबाइल गंगा बिहार के पास खाली प्लॉट की झाड़ियों में छिपा दिए थे। दूसरा मोबाइल और नकदी अपने पास रख ली थी। पुलिस ने 10,020 रुपये, ओपो मोबाइल, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए। बरामद बाइक भी चोरी की निकली, जिसके संबंध में वर्ष 2021 में फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके साथी सुजीत की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें