फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Raid: राधामोहन पुरुषोत्तम दास ज्वेलर्स और एमराल्ड के प्रमोटर पर छापा, अन्य 17 स्थानों पर भी कार्रवाई

Thu, 22 Jun 2023 11:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राधामोहन पुरुषोत्तम दास ज्वेलर्स और एमराल्ड के प्रमोटर पर छापा मारा है। साथ ही, अन्य 17 स्थानों पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गुरुवार सुबह बिरहाना रोड स्थित राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वेलर्स और एमराल्ड के प्रमोटर राकेश झुनझुनवाला पर आयकर टीम ने छापा मारा है। इसके अलावा अन्य 17 स्थानों पर भी रेड मारी गई है। कानपुर के अलावा दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता के ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने राधामोहन पुरुषोत्तम दास ज्वेलर्स के चार प्रतिष्ठानों और एमराल्ड के प्रमोटर संजीव झुनझुनवाला के ठिकानों पर छापा मारा। साथ ही, बांग्ला भवन पर भी कार्रवाई की जा रही है। सुबह पांच बजे हुई इस कार्रवाई में टीमों ने अलग-अलग शहरों के ठिकानों पर छापा मारा है।
इस कार्रवाई में आयकर के 50 से अधिक अधिकारियों की टीम शामिल है। इस दौरान फोन-मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। टीम के द्वारा दस्तावेजों, लैपटॉप्स और कम्प्यूटर्स की जांच की जा रही है। साथ ही, स्टॉक, सेल्स रजिस्टर आदि की भी गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें