फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से संदिग्ध भागा, फिर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बारा स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से गुरुवार को भोर में कोरोना संदिग्ध युवक भाग गया। इसकी सूचना पाकर कालेज पहुंचे एसडीएम, सीओ ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों से मामले की जानकारी ली। दोपहर में उसे बारा क्षेत्र से पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे फिर क्वारंटीन सेंटर में रखा गया।
विज्ञापन

रामनगर गांव में पांच अप्रैल को एक युवक के मुर्गी फार्म पर आया था। उसने भूखे होने की बात कही, तो राजू ने खाना खिलाया। इसके बाद वह मुर्गी फार्म में सफाई का काम करने लगा। इसकी जानकारी लेखपाल कोमल सिंह ने एसडीएम अंजू वर्मा को सूचना दी। बुधवार को एसडीएम फोर्स के साथ गांव पहुंची। पूछताछ में युवक ने पंजाब से आने की बात कही। कोरोना संदिग्ध मानकर रिस्पांस टीम उसे थाने ले गई। वह थाना परिसर में जगह-जगह थूकने लगा। इस पर उसे सीएचसी रसूलाबाद ले जाया गया। वहां भी वह थूक कर लोगों को परेशान लगा। उसे जुकाम के साथ कोरोना के लक्षण मिलने पर क्वारंटीन के लिए बारा स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था।
गुरुवार को भोर में युवक वहां से भाग गया। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम आनंद कुमार सिंह व सीओ संदीप कुमार ने उसकी तलाश शुरू कराई। एसडीएम ने बताया कि दोपहर में युवक को बारा क्षेत्र से ही पकड़ लिया गया है। वह औरैया जिले का रहने वाला है। मानसिक रुप से कमजोर लग रहा है। उसे फिर इंजीनियरिंग कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन

वहीं, सिकंदरा से मंगलवार शाम लाया गया एक संदिग्ध जिला अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर में थूककर लोगों को परेशान कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर उसे बारा स्थित कालेज के क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। जिला अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर में 11 लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें