फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: क्यूआर कोड से मिलेगी सुविधाओं की जानकारी, हाईवे पर सुगम होगा सफर

Wed, 14 Jan 2026 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की नई पहल से राजमार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्कैन एंड गो सर्विस शुरू की गई है। टोल और रूट के साथ अन्य सुविधाओं के लिए डिजिटल इंडिया के तहत क्यूआर कोड जारी किया गया है। इसके स्कैन करते ही सभी जानकारी मोबाइल पर मिल जाएगी।
विज्ञापन

हाईवे पर इस क्रांति से यात्रियों को वन स्कैन से समाधान मिलेंगे। राजमार्गों के किनारे लगे क्यूआर कोड साइन बोर्ड मोबाइल फोन में स्कैन होते ही सटीक जानकारी देंगे। इससे हर वह जानकारी अब आपके फोन में ही मिलेगी। जिसकी सफर में जरूरत होती है। जिले से होकर दिल्ली और लखनऊ को जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-19 व झांसी और उरई की तरफ जाने वाला एनएच-26 है। इन दोनों मार्गों पर क्यूआर कोड के साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। जिले में उमरन व बारा गांव के पास क्यूआर कोड लगाए जा चुके हैं। जबकि अन्य स्थानों पर जल्द ही लगाए जाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
इसका मकसद यात्रियों को रोड पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देना है। इसके साथ ही आपात कालीन हेल्पलाइन नंबर 1033 तुरंत उपलब्ध कराना है। जहां-जहां साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं, वहां की पूरी जानकारी यात्री स्कैन कर प्राप्त कर सकते हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक सिंह ने बताया कि स्थानों को चिह्नित कर क्यूआर कोड साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इनमें कई स्थानों पर लगाए जा चुके है, जहां बचे हैं वहां जल्द लगा दिए जाएंगे। इससे इन स्थलों से गुजरने वाले यात्रियों की यात्रा सुगम हो सकेगी। यात्री की तरफ से अपने मोबाइल में क्यूआर कोड स्कैन करते ही सारी जानकारी व सुविधाएं मिल जाएंगी और सफर के दौरान वह असुविधा से बच सकेंगे।
विज्ञापन

..................
क्यूआर कोड से मिलेगी यह जानकारी
हाईवे के किनारे लगे क्यूआर कोड साइन बोर्ड को स्कैन करने पर यात्रियों को हाईवे से जुड़ी खास जानकारी मिलेगी। इसमें हाईवे का नंबर, हाईवे की दूरी और लोकेशन, हाईवे पर पेट्रोलिंग वाहन का संपर्क नंबर शामिल है। इसके अलावा टोल मैनेजर, रेजिडेंट इंजीनियर का नंबर, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए यात्रियों को क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।
..................
इन जगहों पर लगेंगे साइन बोर्ड
एनएचएआई ने हाईवे पर उन्हीं स्थलों को चिह्नित कर साइन बोर्ड लगाए हैं, जहां यात्रियों की किसी जानकारी की जरूरत पड़ सकती है। टोल प्लाजा और ट्रक ले-बाइ एरिया, वे साइड सुविधाएं (रेस्ट एरिया), सार्वजनिक शौचालय के पास और हाईवे की शुरूआत व अंतिम छोर के अलावा जरूरी जगहों पर लगे अन्य साइनबोर्ड के पास वाले स्थान को शामिल किया गया है।
.................
वर्जन........
क्यूआर कोड साइनबोर्डस सड़क सुरक्षा को बढ़ाने में मदद करेंगे। इससे यात्रियों को तुरंत इमरजेंसी नंबर और स्थानीय जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, इससे नेशनल हाइवे पर सफर करने वाले लोगों का यात्रा अनुभव और जागरूकता दोनों बेहतर होंगे। इसके लिए यात्रियों को बस मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। - पंकज यादव, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें