फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिधनू में मिले अजगर, एक को जलाया

Sat, 23 Jan 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधनू के दुर्जनपुर गांव में शुक्रवार दोपहर तीन बड़े-बड़े अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अजगरों को गांव में घुसने से रोकने के लिए झाड़ियों में आग लगा दी जिससे एक अजगर की जलकर मौत हो गई और दूसरा झुलस गया। सूचना के घंटों बाद तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची जिससे तमाशा होता रहा। घंटों बाद पहुंचे वन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से अजगरों को पकड़कर हाईवे के किनारे छोड़ दिया।
विज्ञापन


दुर्जनपुर गांव में राजबहादुर के खेत में अचानक तीन अजगर निकल आए, जिनकी लंबाई लगभग 15 फीट और वजन 60 से 70 किलो के बीच था। हो हल्ला मचने पर पूरा गांव इकट्ठा हो गया। किसी ने खेत किनारे आग लगा दी, जिसकी चपेट में आने से एक अजगर की जलकर मौत हो गई।

पुलिस आ गई और वन विभाग को सूचना दी लेकिन वन विभाग वाले बहुत लेट आए। वन विभाग के दरोगा लाल प्रसाद सोलंकी ने ग्रामीणों की मदद से अजगरों को पकड़ा। इसके बाद मगरासा गांव हाईवे किनारे उन्हें छोड़कर चले गए। वहां से अजगर रेंग-रेंग कर और कहीं चले गए। वन विभाग रेंजर दीपक कुमार का कहना है कि अजगरों को ऐसे छोड़ना गलत है। उन्हें पकड़कर चिड़ियाघर भेजा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें