फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर शिकायत, संवरेगा प्लेटफार्म नंबर 7

Sat, 23 Jan 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विटर पर यात्री की शिकायत को संज्ञान में लेने के बाद उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम वीके त्रिपाठी ने शुक्रवार को सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात का औचक निरीक्षण कर वहां सुविधाए बढ़ाने के निर्देश दिया। अब ‘वीआईपी’ बन गया यह प्लेटफार्म  सात पर सुविधाओं का टोटा है।
विज्ञापन


दरअसल, लखनऊ-दिल्ली (अप-डाउन) स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और राजधानी समेत कई वीआईपी ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म नंबर-एक से होता था। 14 दिसंबर से ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर सात से आगे के लिए रवाना की जा रहीं हैं।

प्लेटफार्म पर शेड नहीं होने की वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। हाल में हुई बरसात में राजधानी एक्सप्रेस के यात्री भीग गए थे। इसकी शिकायत एक यात्री ने रेल मंत्रालय में दर्ज कराई। इसके बाद शुक्रवार को डीआरएम ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचकर प्लेटफार्म नंबर सात का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में अफसरों को निर्देश दिए। साथ ही प्लेट फार्म पर टीन शेड लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआरएम जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से इलाहाबाद लौट गए।

प्लेट फार्म नंबर-सात का होगा सुंदरीकरण
कानपुर। एक ट्वीट के बाद सेंट्रल पहुंचे डीआरएम  के निर्देशों के मुताबिक सात नंबर प्लेटफार्म में अब वीआईपी ट्रेनें आती हैं तो इस प्लेटफार्म का सुंदरीकरण किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ विजय कुमार ने बताया कि सब-वे में टूटी टाइल्स की जगह फ्लोरिंग की गई है।

कोनों में रेट्रोरिफ्लेक्टिव पेंट से रंगा गया है। लाइट की व्यवस्था दुरुस्त की गई है। सब-वे में ट्रैक की तरफ से खुले छेदों को बंद किया गया है ताकि धूल और गंदगी भीतर न आए। सब-वे का ड्रेनेज और प्लेटफार्म की मरम्मत कर उसे बेहतर बनाया गया है।

पुलों पर चिड़ियों तथा ऊपर से गिरने वाली गंदगी को रोकने के लिए चिकन मेश (जाली) लगाई गई है। यहां सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अब इस प्लेट फार्म के सब-वे में म्यूरल पेंटिंग लगाकर सुंदरीकरण किया जाएगा। इस प्लेट फार्म में वाटर कूलर लगाए जाने की तैयारी है।

25 से रोज चलेगी श्रमशक्ति एक्सप्रेस
कानपुर। कोहरे और ठंड के कारण कम किए गए ट्रेनों के फेरों को फिर से बहाल किया गया है। 25 जनवरी से कानपुर-दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस (अप-डाउन) प्रतिदिन चलेगी। इसके अलावा दून एक्सप्रेस, कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस, हरिदर-अंबाला लिंक एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस, महानगरी, कैफियत, बनारस-जम्मू तवी, संघमित्रा, मुंबई मेल, संपूर्ण क्रांति, गोमती एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मडुआडीह-नई दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस, लिछ्छवी एक्सप्रेस, भागलपुर गरीब रथ, अंबाला-कालका लिंक एक्सप्रेस (अप-डाउन) को बहाल कर किया गया है। यह जानकारी  सीपीआरओ विजय कुमार ने दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें