फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन बास्केटबाल के दोनों वर्गों के सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मेजबान पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन अंतर विद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया है। गुरुवार को बालक और बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को खेले गए बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जयपुरिया स्कूल ने सर पदमपत सिंहानिया स्कूल को 24-7 से हराया। केडीएमए ने डीपीएस कल्याणपुर को 25-13 से पराजित किया। वहीं दून इंटरनेशनल स्कूल ने डीपीएस बर्रा को 23-11 से मात दी। पूर्णचंद्र स्कूल ने सनातन धर्म स्कूल को 39-25 से पराजित किया।

बालिका वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर ने कुमारी उद्यान स्कूल को 20-5 से हराया। डीपीएस बर्रा ने श्रीराम एजुकेशन सेंटर को 10-2 से पराजित किया। वहीं युगम इंटरनेशनल स्कूल ने सर पदमपत सिंहानिया स्कूल को 11-0 से हराया। पूर्णचंद्र को सनातन धर्म स्कूल के मुकाबले में टीम के उपस्थित नहीं होने पर वाकओवर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें