फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महंगाई की लपटों से बाहर आई दाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बढ़ती महंगाई के बीच दालों के दामों में गिरावट आ गई है। भावों में कमी से ग्राहक तो लाभ की स्थिति में हैं लेकिन दलहन उत्पादक किसान परेशान हैं। दलहन के दाम तो सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य के नीचे चले गए हैं। थोक में अरहर दाल का भाव 95 रुपये किलो हो गया है। फुटकर में भाव गुणवत्ता के अनुसार 100-110 रुपये किलो है। अरहर दाल की कीमत पांच वर्ष पहले इतनी ही थी।
विज्ञापन

एक साल पहले फुटकर अरहर दाल का भाव 160-170 रुपये किलो था। वर्तमान में अरहर की कीमत 5800-6200 रुपये प्रति क्विंटल तक गिर चुकी है। 2025-26 के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 8,000 प्रति क्विंटल है। सरकार आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत अनेक ठोस कदम उठा रही है। दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बजट में नीतिगत घोषणाएं कीं थी। वित्तीय प्रोत्साहन दिया और उत्पादन वृद्धि के उपाय किए लेकिन वर्तमान में दलहन किसानों को अपेक्षित सहयोग और मूल्य संरक्षण नहीं मिल पा रहा है।
इसका मुख्य कारण शुल्क मुक्त (शून्य शुल्क) आयात नीति है। इसके चलते घरेलू बाजार में विदेशी दालों की भरमार हो गई है। भारतीय किसान अपने उत्पाद को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से भी कम दाम पर बेचने को विवश हैं। भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कि दलहन के भारी आयात के कारण दालों में लगातार मंदी चल रही है। दालों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार का पीली मटर पर 30 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का फैसला सराहनीय कदम था। इससे इस समय मटर की बोआई तेज चल रही है। शुल्क मुक्त आयात वाली अरहर, उड़द और मसूर पर 30 प्रतिशत आयात शुल्क लगाना चाहिए ताकि कीमतों में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन








कानपुर गल्ला मंडी में दलहन की कीमतें भाव क्विंटल में



अरहर 6100 से 6200



मटर 3800-3875



चना 5700-5800



मसूर 6600-6700



उड़द काली 7000 -7300



मूंग 7800-8000







न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2025-26 (खरीफ) और 2026-27 (रबी) के लिए (प्रति/क्विंटल)


दलहन एमएसपी


अरहर 8,000



मूंग 8,768



उड़द 7,800



रबी फसल सत्र 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी (प्रति/क्विंटल)


दलहन एमएसपी


चना 5,875



मसूर 7,000



-



थोक और फुटकर में दालों के दाम



-थोक में दालों के भाव अरहर दाल 95-101, मटर दाल 43, चना दाल 71, मसूर दाल 73, मूंग दाल 91, काली उड़द 76-77 रुपये प्रति किलो में



-फुटकर में दालों के भाव अरहर दाल 105-110, मटर दाल 60, चना दाल 75-80, मसूर दाल 80, मूंग दाल 100, काली उड़द 85-90 रुपये प्रति किलो में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें