फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: जन सेवा केंद्र संचालक को पीटकर 1.50 लाख लूटे, बाइक सवार तीन लुटेरों ने घटना को दिया अंजाम

Tue, 23 Jul 2024 02:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे कोतवाली लाया गया था। उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में जनसेवा केंद्र बंद कर घर जा रहे संचालक को उन्नाव-रायबरेली हाईवे के बाबाखेड़ा के पास सोमवार रात अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने जमकर पीटा और उसके पास रही 1.50 रुपये नगदी लेकर भाग निकले। घटना की सूचना पर एसपी, एएसपी दो सीओ और तीन थानों का फोर्स मौके पर पहुंच जांच की। घायल को पास की निजी अस्पताल में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार कराया गया।

विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर रात में ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अचलगंज थानाक्षेत्र के हुलास खेड़ा निवासी शिवम राजपूत (22) सदर कोतवाली के बाबाखेड़ा के पास जन सेवा केंद्र चलता है। सोमवार रात करीब 10:30 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। उसकी दुकान से करीब 400 मीटर दूर पहले से खड़े सफेद अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका और बिना कुछ बात किए पीटने लगे।
पीड़ित के मुताबिक उसमें से एक यह बोल रहा था कि यही है यही है। लेकिन जब पीटने का कारण पूछा गया, तो बदमाशों ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद में बैग में पड़े 1.50 लाख रुपए, एटीएम और क्रेडिट कार्ड लेकर बदमाश अचलगंज की ओर भाग निकले। सूचना पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, एएसपीपी उत्तरी अखिलेश सिंह, सीओ सदर सोनम सिंह, सीओ बीघापुर ऋषिकांत शुक्ला मौके पर पहुंचे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट और लूट की रिपोर्ट दर्ज
पीड़ित को पास के निजी अस्पताल में इलाज कराया और बयान दर्ज किए। पीड़ित के पास इतने रुपये कहां से आए फिलहाल वह अभी इसका जवाब नहीं दे पाया है। तहरीर के आधार पर रात में ही अज्ञात के खिलाफ मारपीट और लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी, सीओ और कोतवाल को लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें