फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: तीन गैंगस्टरों की 64 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क, एसपी की आख्या पर डीएम ने दिया था कुर्की का आदेश 

Fri, 25 Sep 2020 12:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
तीन गैंगस्टरों की 64 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई में जिला प्रशासन और पुलिस ने गैंगस्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जहां एक शराब माफिया की लगभग 34 लाख रुपये कीमत की संपत्ति को कुर्क कर लिया वहीं देहात कोतवाली में भी गैंगस्टर के एक आरोपी की लगभग तीस लाख रुपये की संपत्ति भी कुर्क कर ली गई।
विज्ञापन


कुर्की की कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरॉय थोक पश्चिमी निवासी विजेंद्र गुप्ता उर्फ ब्रजेंद्र नाथ गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता निवासी सीतापुर रोड केे विरुद्ध गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी।

एक आढ़त पर पकड़े गए सरकारी खाद्यान के मामले में यह कार्रवाई हुई थी। पूरे मामले में एसपी अनुराग वत्स की ओर से विस्तृत आख्या मिलने पर डीएम अविनाश कुमार ने विजेंद्र गुप्ता के ग्राम ककवाही में स्थित कृषि भूमि को कुर्क करने के आदेश बुधवार को जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गुरुवार को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने देहात कोतवाली क्षेत्र के ककवाही पहुंचकर कुर्की पूरी करवाई। इसी तरह सुशील कुमार गुप्ता के नयागांव मुबारकपुर में स्थित आवासीय भूमि को भी कुर्क कर लिया गया है।

एसडीएम सदर को इसका रिसीवर बनाया गया है। दोनों की संपत्तियों की बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। उधर, दूसरी ओर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी शराब माफिया विकास गुप्ता पुत्र विपिन बिहारी गुप्ता की संपत्ति भी कुर्क की गई है।

एसपी अनुराग वत्स की आख्या पर डीएम अविनाश कुमार ने कुर्की के आदेश दिए थे। संडीला के तहसीलदार अंबिका चौधरी ने बेनीगंज कोतवाल की मौजूदगी में कुर्की की प्रक्रिया पूरी कराई। यहां एक गोदामनुमा भवन की कुर्की की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 34 लाख रुपये है। इसका रिसीवर भी तहसीदार अंबिका चौधरी को बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें