फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार के खिलाफ थाने में धरना

Mon, 07 Dec 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को मासिक बैठक में नगर अध्यक्ष महताब आलम के तेवर देख जोश में आए सपाईयों ने कलक्टरगंज थानेदार पर मनमानी का आरोप लगाकर रविवार रात थाना घेर लिया और धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि मामूली बाइक भिड़ंत में पुलिस ने समझौता कराने के लिए रुपये की मांग की। नहीं देने पर 151 में चालान कर दिया। नगर अध्यक्ष मेहताब आलम पहुंचे तो सीओ ममता कुरील ने दोनों युवकों को सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कराके छोड़ दिया।

रविवार दोपहर धनकुट्टी निवासी अर्पित और रोमी की बाइकों की भिड़ंत हो गई। पुलिस दोनों को थाने ले आई। दोनों के परिजन समझौते को राजी हो गए।

परिजनों का आरोप है कि थानेदार समझौता कराने को राजी नहीं हुए। सपा वार्ड अध्यक्ष अनूप यादव ने भी फोन किया लेकिन आरोप है कि थानेदार ने दो-दो हजार रुपये मांगे और न देने पर कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें