फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौंती-रनियां के बीच कटा फाइबर, संचार सेवा धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भौती-रनियां के बीच फाइबर कटने से बीएसएनएल की सेवाएं पूरे दिन बाधित रहीं। एसडीओ ने मामले की जानकारी टास्क फोर्स को दे दी है। टास्क फोर्स की टीम मंगलवार को फाइबर को ठीक कार्य प्रारंभ करेगी। इसके चलते मंगलवार को भी बीएसएनएल की सेवाएं बाधित रहने की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही बीएसएनएल के नेट सेवाएं ध्वस्त रहीं। इससे सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। लोगों को परेशानियों का समना करना पड़ा। साथ ही बिना काम के ही उन्हें लौटना पड़ा। विभाग के एसडीओ विकास वर्मा ने बताया कि भौंती-रनियां के बीच फइबर कटने की जानकारी मिली है। इसी वजह से नेट बाधित रहा है। मामले की जानकारी टास्क फोर्स को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि टास्क फोर्स सोमवार को शिवली क्षेत्र में कटी केबिल को ठीक करने में लगी रही है। इधर टास्क फोर्स प्रभारी जगजीत ने बताया कि अभी तक आधिकारिक तौर सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें