फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ नौकरियों के भरोसे न रहें, तकनीकी शिक्षा से जुड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर। कस्बे के रामसारी रोड पर स्थित राजकीय पालीटेक्निक में सोमवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी ने शिरकत की। उन्होंने उर्तीण छात्रों को अपने हाथों से प्रमाणपत्र (डिप्लोमा) प्रदान किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा सिर्फ सरकारी नौकरियों के भरोसे न रहें। बल्कि, तकनीकी शिक्षा से जुड़कर खुद अपना मार्ग प्रशस्त करें। कहा कि हमारे देश के युवाओं का डंका विदेशों में बज रहा है। कहा कि तकनीक के क्षेत्र में आगे कहे जाने वाले अमेरिका और चीन जैसे देशों में हमारे देश के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पालीटेक्निक के छात्रों और समारोह में मौजूद युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा किसी भी देश के विकास की रीढ़ की हड्डी है।
उन्होंने कहा कि घाटमपुर का पॉलीेटेक्निक उनके निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसके चलते इसको मॉडल के रूप में विकसित किया जाना जरूरी है। उन्होंने मंच पर मौजूद अधिकारियों से इसके लिए तत्काल कार्ययोजना बनाकर काम शुरू करने के निर्देश दिए और कहा कि जितना धन खर्च होगा वह इसकी व्यवस्था कराएंगी। उन्होंने संस्थान के छात्रों को परिसर में साफ-सफाई रखने और प्रत्येक छात्र एक-एक पौधा जरूर लगाए इसकी शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि घाटमपुर के चंदनपुर (रामसारी) गांव में 11.2 एकड़ क्षेत्रफल में वर्ष 1998 में राजकीय पालीटेक्निक की स्थापना की गई थी। वर्तमान में छात्र संख्या 530 है। जबकि, यहां तीन संकाय संचालित है। बताया कि इस वर्ष का परीक्षाफल 87 प्रतिशत रहा।
समारोह में छात्रों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, गैलरी में खुद के बनाए माडलों का प्रदर्शन भी किया। मुख्य रूप से राजकीय पालीटेक्निक के निदेशक आरसी राजपूत, संयुक्त निदेशक दिनेश मोहन सिंह, एसडीएम (घाटमपुर) वरुण कुमार पांडेय, सहायक निदेशक (बुंदेलखंड क्षेत्र) एफआर खान और प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव एसके सिंह मौजूद रहे। संचालन प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप ने किया।
पतारा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थित विाकस खंड परिसर में ग्राम प्रधानों की ओर से क्षेत्रीय विधायक और प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर कई प्रधानों ने मंत्री को अपने गांव की समस्याएं भी बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें