फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. मुन्ना सिंह मेरठ एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से संबद्ध

Thu, 28 May 2015 02:46 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की सीधी भर्ती में गड़बड़ी के आरोप में सस्पेंड चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति प्रो. मुन्ना सिंह को अब सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध कर दिया गया है। इसकी पुष्टि राजभवन के सूचना अधिकारी अंजुम नकवी ने की है। इससे पहले प्रो. मुन्ना सिंह को लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय से संबद्ध किया गया था लेकिन उन्होंने ज्वाइनिंग नहीं दी थी। दूसरी तरफ प्रो. मुन्ना सिंह ने अपने निलंबन और राज्यपाल के अधिकार को चुनौती देते हुए लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस पर गुरुवार को सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन

प्रो. मुन्ना सिंह का निलंबन आदेश राज्यपाल राम नाईक ने अपडेट कर दिया है। अब निलंबन अवधि के दौरान प्रो. मुन्ना सिंह को पूरा वेतन मिलेगा। इससे पहले निलंबन के दौरान आधा वेतन देने का आदेश जारी किया गया था। यही नहीं जांच प्रक्रिया में हस्तक्षेप, कानपुर कृषि विश्वविद्यालय परिसर का माहौल खराब करने सहित तमाम शिकायतों को लेकर राज्यपाल ने निलंबित कुलपति को अब मेरठ एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से संबद्ध कर दिया है। राजभवन के सूचना अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों की भर्ती से संबंधित प्रारंभिक जांच में बांदा और फैजाबाद कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति शामिल थे। जांच का मामला कानपुर कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित है, इसलिए कुलपति को मेरठ भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें