फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज के दस छात्र जाएंगे फ्रांस

Thu, 28 May 2015 02:26 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परफ्यूम यानी इत्र निर्माण की नई तकनीक और बारीकियां सीखने के लिए कन्नौज के दस छात्र फ्रांस जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में भी परफ्यूमरी मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स आरंभ किए जाएंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री के साथ फ्रांस के दौरे पर गए यूपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक मनोज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कन्नौज के उद्यमियों ने फ्रांस में इत्र उद्योग की बेहतरी से जुड़ी तमाम नई तकनीकि को समझा है।
विज्ञापन

विश्व के परफ्यूम कैपिटल कहे जाने वाले फ्रांस के ग्रासे के दौरे पर गया प्रतिनिधिमंडल स्वदेश लौट आया है। प्रतिनिधिमंडल में कन्नौज के इत्र उद्यमी भी शामिल थे। यूपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक ने बताया कि फ्रांस से एक टीम जल्द ही कन्नौज आएगी। यहां वह इत्र निर्माण का जायजा लेगी। अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके इसे कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इस पर काम करेगी। कन्नौज से भी दस होनहार छात्रों को फ्रांस भेजा जाएगा। बारहवीं पास ये छात्र वहां परफ्यूमरी से संबंधित कोर्स करेंगे। उनका पूरा खर्च कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) फंड से या फिर राज्य सरकार अन्य किसी मद से उठाएगी। इसके अलावा परफ्यूमरी मैनेजमेंट से जुड़े विभिन्न कोर्स को प्रदेश में मान्यता देने की भी तैयारी है। छात्रों को प्रेरित किया जाएगा कि वे इन कोर्स में एडमिशन लें। प्रबंध निदेशक ने यह भी बताया कि कन्नौज के इत्र उद्योग को विस्तार देने के लिए यूपीएसआईडीसी परफ्यूम क्लस्टर बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है। यहां इत्र उद्योग की स्थापना के लिए तमाम सहूलियत प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें