फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर चढ़ते ही माफी मांग भाजपा पर हमलावर हुई प्रियंका, कहा घमंडी जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंकना है

Mon, 29 Apr 2019 05:55 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 6
जन सभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का मतदान जारी हैं। इस दौरान चित्रकूट में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। प्रियंका गांधी ने कहा कि नकारात्मकता और बेदर्दी की राजनीति खत्म होनी चाहिए। जनता ऐसे नेताओं को चुने जिनकी उनके प्रति जवाबदेही हो। घमंड और जुमलेबाजी वाली सरकार को उखाड़ फेंकना है।
 
विज्ञापन

2 of 6
महिलाओं से संवाद करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में गरजते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा जनता की आवाज को दबाना चाहती है। अनुदेशक आंगनबाड़ी शिक्षा मित्र और किसानों के साथ कांग्रेस न्याय करेगी। बी एच यू वाराणसी की छात्राओं को प्रदर्शन करने से रोका गया बरगढ़ ग्लास फैक्ट्री और बांदा कताई मिल के संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से वार्ता करेंगी।
 
 
विज्ञापन

3 of 6
सभा के दौरान प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी ने कहा कि बुंदेलखंड में आना मवेशियों की समस्या विकराल है भाजपा सरकार ने गोशाला इन नहीं बनवाई जिससे मवेशी दरबदर भटक रहे हैं किसान अपनी फसल बचाने के लिए दोपहर और रात को खेतों में ही सो रहा है
 
 

4 of 6
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
किसान आत्महत्या कर रहा है और किसान को बीमा योजना का लाभ नहीं मिल रहा बीमा योजना का पैसा भाजपा अमीरों को दे रही है अमीरों की जेब में जा रहा है किसान की बीमा का पैसा बुंदेलखंड और पाठा क्षेत्र पानी की समस्या से जूझ रहा है और भाजपाई प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए उनके गुजरने वाली सड़कों को पीने वाले पानी से धो रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी का किया स्वागत
जनसभा में देरी से आने के लिए दो बार माफी मांगी और गर्मी और तपन के बीच में बैठे लोगों का आभार जताया अपने उद्बोधन में कई बार अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा क्षेत्र में चलाई गई योजनाओं का जिक्र किया कॉल आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाने का वादा किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
कई बार भावनात्मक रूप से अपनी दादी और अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को इस क्षेत्र से बेहद लगाव की बात कहकर जोड़ने का प्रयास किया। प्रियंका बोली भगवान कामतानाथ के दर्शन के बिना इस क्षेत्र में जनसभा करना ठीक नहीं लगा जिससे वह कार्यक्रम ना होने के बाद भी पहले दर्शन करने पहुंचे उन्होंने बताया कि उनके भाई राहुल गांधी भी कई बार यहां दर्शन करने आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें