फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्राइवेट बस में तोड़फोड़, स्टाफ को पीटा, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। झिदुआ पुल के पास शुक्रवार सुबह नोएडा से बिधूना जा रही बस को रुकवाकर चालक-परिचालक से पीट दिया। साथ ही बस में अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ भी की। बस संचालक ने रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की है।
विज्ञापन



ट्रैवल एजेंसी के सह संचालक अतुल ने बताया कि उनकी दो बसें नोएडा से बिधूना चलती हैं। शुक्रवार रात बस सवारियां लेकर नोएडा से बिधूना के लिए निकली थी। रास्ते में झिदुआ पुल के पास कुछ लोगों ने बस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से बस में तोड़फोड़ करने के साथ ही चालक रंजीत कुमार निवासी पुरवा धना थाना बिधूना औरैया व अन्य स्टाफ को पीटा।
बस में 40 सवारियां सवार थीं। मारपीट के बाद वह मौके से चली गईं। अतुल ने बताया कि नोएडा में ही कुछ लोग बस का काम करते हैं। उनसे ज्यादा अच्छी बसों में सवारियां हमारी चलती हैं इसलिए रंजिश मानते हैं। इसके चलते ही उन्होंने हमला किया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर लालू, शालू व भूरे निवासीगण झिदुआ थाना भरथना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि बस में तोड़फोड़ व मारपीट को लेकर चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। रुपये छीनने का आरोप गलत है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें