फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग फेल होने से पेड़ से टकराई प्राइवेट बस, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा/शिवली। कानपुर से रूरा की ओर आ रही यात्रियों से भरी बस देवीपुर गांव के सामने स्टेयरिंग फेल होने से सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे चालक व चार यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

एक प्राइवेट बस गुरुवार की शाम कानपुर से रूरा की ओर 25 यात्रियों को लेकर आ रही थी। देवीपुर गांव के सामने बस की अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में बस चालक रूरा निवासी संजय पांडेय, आगे बैठी कारी निवासी मधु देवी, शिवानी, गुटैहा निवासी शैलेंद्र व उसकी पत्नी नीलम घायल हो गए।
विज्ञापन

अन्य यात्री मामूली रूप से चुटहिल हुए। सूचना पर शिवली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। शिवली कोतवाली के दरोगा मो. हासिक ने बताया कि चालक ने बस की स्टेयरिंग फेल होने की जानकारी दी है। पांच घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें