इटावा जिला जेल से भागे थे दो कैदी, एक की हुई थी मौत
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिला जेल के कैदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने का काम शुरू हो गया है। रविवार को 49 कैदियों को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इसमें 48 को उम्रकैद और एक को सेशन कोर्ट से फांसी की सजा हुई है। जिला जेल की क्षमता 610 कैदियों और बंदियों को रखने की है।
इस समय जेल में 1800 के करीब कैदी और बंदी बंद हैं। इसमें लगभग 300 कैदी (सजायाफ्ता) हैं। पुरानी जेल में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी कमजोर हैं। इसके चलते छह जुलाई की रात हत्या के मामले में आजीवन सजा काट रहे औरैया जिले के दशहरा गांव का रामानंद यादव और इकदिल थाना क्षेत्र के महानेपुर निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ चंदुआ दीवारें फांदकर भाग गए थे।