फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 10वीं में प्रधानाचार्य के बेटे ने प्रदेश में किया टॉप, परिवार को थी उम्मीद…यश कुछ अच्छा करेगा, कही ये बात

Fri, 25 Apr 2025 01:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: यूपी 10वीं में जिले के यश ने प्रदेश में टॉप किया है। उनके पिता विनय भदौरिया उसी स्कूल में प्रधानाचार्य हैं, जिसमें यश पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि यश करीब दो बजे तक पढ़ाई करते थे।
विज्ञापन
यश की फाइल फोटो और पिता विनय भदौरिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में माधौगढ़ तहसील के ऊमरी कस्बा स्थित रसकेंद्री इंटर कॉलेज के छात्र यश प्रताप सिंह ने 10वीं बोर्ड में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता विनय प्रताप सिंह इसी विद्यालय के प्रधानाचार्य हैं। इसके साथ ही इसी विद्यालय की छात्रा सिमरन गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन

जानकारी पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। जिले के ऊमरी कस्बा स्थित रसकेंद्री इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनय कुमार भदौरिया के बेटे यश प्रताप सिंह ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता ने बताया कि मां सुमन देवी गृहणी हैं।

विज्ञापन

दो बजे तक करता था पढ़ाई
उन्होंने बताया कि यश करीब दो बजे तक पढ़ाई करते थे। पूरे परिवार से साथ साथ विद्यायल परिवार को भी उम्मीद थी कि यश कुछ न कुछ अच्छा करेगा। उनकी इस उपलब्धि पर उनके चाचा व गुरुओं का योगदान है। यश की उपलब्धि से परिवार और स्कूल में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें