फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2025: 10वीं बोर्ड में जालौन का दबदबा कायम, यश ने हासिल किया पहला स्थान, तीसरे स्थान पर रहीं सिमरन

Fri, 25 Apr 2025 01:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: यूपी बोर्ड 2025 के परीक्षा परिणाम में जालौन जिले के छात्र यश प्रताप सिंह ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, सिमरन गुप्ता ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
यश प्रताप सिंह और सिमरन गुप्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड 2025 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। घोषित परिणामों के अनुसार, हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 10वीं के परिणामों में जालौन जिले ने प्रदेश में अपना दबदबा कायम रखा है।

विज्ञापन

हाई स्कूल के जारी हुए परिणामों में स्व. श्रीमती रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, ऊमरी के छात्र यश प्रताप सिंह ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसी विद्यालय की सिमरन गुप्ता ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

पिता बोले- जिले का नाम किया है रोशन
उन्होंने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। छात्रों की उपलब्धियों पर प्रबंधन और छात्रों में खुशी का महौल है। यश और सिमरन के घरों पर बधाई देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। यश के पिता विनय भदौरिया ने बताया कि बेटे ने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें