फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बेटी की शादी तोड़ने का दबाव, रिश्तेदार बोले- अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे वायरल, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 04 Aug 2023 02:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya Crime: शादी के बाद साढ़ू का अपनी बेटी की ससुराल में विवाद हो गया। अब उसका साढ़ू कह रहा है कि पीडि़त अपनी बेटी का रिश्ता रद्द कर दे, लेकिन पीडि़त अपनी बेटी की शादी वहीं करना चाहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसके रिश्तेदार बेटी की शादी तोड़ने का दबाव बना रहे है। ऐसा न करने पर बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किए जाने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन

सहायल क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि तीन मई 2022 को दिबियापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी उसके साढ़ू की बेटी की शादी थी। पीडि़त भी अपनी बेटी और परिजनों के साथ शादी में शामिल हुआ था। यहां पर साढ़ू ने पीडि़त से बेटी की शादी अपनी बेटी के देवर के साथ तय करने के लिए कहा।
सभी की सहमति से पीडि़त ने बेटी की शादी साढ़ू की बेटी के देवर के साथ तय कर दी। शादी के बाद साढ़ू का अपनी बेटी की ससुराल में विवाद हो गया। अब उसका साढ़ू कह रहा है कि पीडि़त अपनी बेटी का रिश्ता रद्द कर दे। लेकिन पीडि़त अपनी बेटी की शादी वहीं करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने फोन कर रोका, तो भद्दी भद्दी गालियां दीं
इसी से खुन्नस खाकर साढ़ू का बेटा, अपने माता पिता और बहनोई की सहमति से पीडि़त की बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित करने की धमकी देता है। प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें