भाई परेशान था और कार से अकेला चला गया
बडे़ भाई जल सिंह ने बताया कि भाई परेशान था और वह कार से अकेला चला गया था। फर्रुखाबाद के श्रृंगीरामपुर में जाकर संतोष ने जहर खा लिया। वहीं श्रृंगीरामपुर निवासी रामप्रयोजन को कार में बेहोश मिलने पर उसने फोन से परिजनों को सूचना देकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विसरा सुरक्षित कर लिया गया
मथुरा जीआरपी में तैनात एक सिपाही ने संदिग्ध हालातों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
परिवार में चल रहा था विवाद
कादरीगेट इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि संतोष मथुरा जीआरपी में तैनात था। उसने दूसरी शादी कर ली थी। इसको लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसने जिले के बाहर कहीं विषाक्त पदार्थ खा लिया था। परिजनों ने आवास विकास तिराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई।