राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने कानपुर दौरे के दूसरे दिन द मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने व्यापार मंडल के सदस्यों, व्यवसायियों और प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की।
कानपुर देहात के पैतृक गांव परौंख का राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दौरा किया। वहीं, शनिवार सुबह वो द मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। बता दें कि द मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान राष्ट्रपति ने चैंबर की पत्रिका के साथ स्पेशल कवर का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने पर्यावरण में सुधार और उद्यम गांवों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा उद्यम के साथ सामाजिक दायित्व का निर्वहन करें। साथ ही, महिला को मर्चेंट चैंबर का अध्यक्ष बनाने पर जोर दिया। उन्होंने गंगा में इंडस्ट्री पॉल्युशन को रोकने, पर्यावरण सरंक्षण सुनिश्चित करने, सीएसआर के तहत गांवों को गोद लेने, एमएसएमई को बढ़ाने आदि विषयों पर बात की।
बता दें कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के 90वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। इसके लिए मर्चेंट चैंबर ने खास तैयारियां की थीं।