फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज कानपुर में, सीएसए में होने वाले कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Sat, 06 Oct 2018 11:12 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद छह अक्तूबर को महानगर पहुंचेंगे। वह नर्वल, मेडिकल कॉलेज और चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शहर में प्रदेश कैबिनेट मंत्री सतीश महाना व राज्यपाल राम नाईक उनका स्वागत करेंगे। 

विज्ञापन


चकेरी एयरपोर्ट पर सुबह 9:05 बजे राष्ट्रपति का आगमन होगा। इससे पहले लखनऊ से राज्यपाल राम नाईक हेलीकॉप्टर से सुबह 8.25 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राष्ट्रपति के पहुंचने के बाद राज्यपाल उनके साथ ही रहेंगे। सीएसए में बने हैलीपैड पर उतरने के बाद राष्ट्रपति मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे।

इसके बाद वहां आयोजित फॉगसी की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद वापस सीएसए हेलीपैड पहुंचकर हेलीकॉप्टर से दोपहर में नर्वल पहुंचेंगे। वहां वह झंडा गीत के रचयिता श्याम लाल गुप्त पार्षद की मूर्ति का अनावरण और प्रवेश द्वार का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रमों के बाद चकेरी एयरपोर्ट पहुंचकर अपराह्न 3:45 बजे वह प्रस्थान करेंगे। 
विज्ञापन



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व राज्यपाल राम नाईक कानपुर पहुंचे। वह यहां अन्य कार्यक्रमों के बीच चौथे भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में भाग लेंगे। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें