फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की शर्मनाक टिप्पणी से हरदोई में फैली सनसनी, सोशल मीडिया पर मांगनी पड़ी माफी

Sat, 06 Oct 2018 08:04 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सिपाही द्वारा की गई टिप्पणी
विज्ञापन
बेशक प्रदेश सरकार सुशासन की बात कर रही है लेकिन सुशासन के साथी 'मित्रपुलिस' अपना रवैया बदलने का नाम नहीं ले रही है।  शुक्रवार को कन्नौज में पुलिस बर्बरता का एक मामला सामने आ गया तो दूसरी ओर इटावा निवासी इंस्पेक्टर संजय यादव ने फेसबुक पर एक ऐसा पोस्ट करके नसीहत दे डाली। इसके बाद अब यूपी के हरदोई जिले के एक सिपाही ने हद ही पार कर दी। सोशल मीडिया पर सिपाही के द्वारा किया गया शर्मनाक पोस्ट इस कदर चर्चा में आया कि उसको मांफी मांगनी पड़ गई। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन


सिपाही ने टिप्पणी करते हुए कई ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जिससे प्रशासनिक विभाग ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई। लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड को लेकर बेहटा गोकुल थाने में तैनात सिपाही माधव गिरी ने सोशल मीडिया पर की टिप्पणी। इस वायरल मैसेज से संबंधित जानकारी करने के लिए जब अमर उजाला संवाददाता ने आलाधिकारियों से बात की तो सिपाही ने सोशल मीडिया पर माफी मांग ली।

मांफी मांगते हुए सिपाही ने कहा कि श्रीमान जी उक्त मैसेज अन्य किसी नंबर से मेरे मोबाइल पर आया था जो मुझसे गलती से फॉरवर्ड हो गया है इसमें मेरी कोई गलत नियत नहीं है गलती से फॉरवर्ड हुए मैसेज के लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें