फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नब्बे साल की महिला से दुष्कर्म, आरोपी जंगला तोड़कर घर में हुआ था दाखिल

Sun, 24 Feb 2019 04:21 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में 90 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पड़ोस में रहने वाले सिंचाई कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। वृद्धा जिले के एक पूर्व विधायक की रिश्ते की भाभी हैं।

विज्ञापन


वृद्धा के भतीजे के मुताबिक घटना शुक्रवार रात दो बजे की है। आरोपी घर का जंगला तोड़कर घर में दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

फरार होते समय उनके पैर में मौजूद चांदी की पायलें भी लूट ले गया। बेटे के काम के सिलसिले में दूसरे शहर में रहने के कारण वह अकेली ही रहती हैं। सात साल पहले पति की मौत हो चुकी है। 

इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि वृद्धा के भतीजे की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए आरोपी संतू को गिरफ्तार कर लिया है। वह सिंचाई विभाग में कर्मचारी है और चार बच्चों का पिता है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें