फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पसीना नहीं करेगा परेशान, यहां तैयार हो रहा बैक्टीरिया दूर करने वाला केमिकल

Tue, 08 Aug 2017 02:56 PM IST
हिमांशु मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पसीना अब कपड़ों में परेशानी का कारण नहीं बनेगा। अंडर गारमेंट्स और अन्य कपड़ों से होने वाले पसीने और उससे पनपने वाले बैक्टीरिया को रोकने के लिए नेचुरल केमिकल तैयार हो रहा है। इसे उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई), कानपुर के माइक्रोबियल लैब में तैयार किया जा रहा है। इस केमिकल का प्रयोग कपड़ों में किया जाएगा। जिससे लोगों को पसीना होगा ही नहीं। पसीना न होने से बैक्टेरिया भी नहीं पनपेंगे। केमिकल को तैयार करने में एलोवेरा, तुलसी, नीम के साथ कई अन्य नैनो पार्टिकल का प्रयोग किया जा रहा है।   काफी हद तक काम हो चुका है। यूपीटीटीआई के डायरेक्टर प्रो. डीबी शाक्यवार ने बताया कि रिसर्च के लिए माइक्रोबियल लैब की जरूरत थी। जिसे तैयार करने के लिए एकेटीयू ने एक करोड़ रुपये का फंड दिया था। अब लैब तैयार हो गई है। इस प्रोजेक्ट पर पांच पीएचडी व दो एमटेक स्टूडेंट काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लैब का मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से ही यूपीटीटीआई की लैब के अलावा दो अन्य हॉस्टलों का भी शुभारंभ करेंगे। इसमें एक हॉस्टल डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से है। जो 80 छात्रों की क्षमता का है। इसे 3.27 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है। दूसरे हॉस्टल का नाम सर सीवी रमन हॉस्टल रखा गया है। यह 60 छात्रों की क्षमता वाला हॉस्टल है और इसकी लागत दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें