फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के नायब सूबेदार ने खुद को गोली से उड़ाया, ये थी वजह

Tue, 08 Aug 2017 09:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बीएसएफ के नायब सूबेदार ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त पत्नी भी कमरे में मौजूद थी। वह रक्षाबंधन मनाने चार दिन की छुट्टी पर घर आया था। पुलिस ने पिस्टल बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नायब सूबेदार ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन


उरई  कुठौंद निवासी बदन सिंह (38) पुत्र पृथ्वी सिंह बीएसएफ में नायब सूबेदार थे। इस समय उसकी तैनाती राजस्थान में है। बदन सिंह की पहली पत्नी ने कई साल पहले फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस वजह से उसकी दो बेटियां व एक बेटा ननिहाल में रहते हैं। इस साल 28 फरवरी को उसने उपासना उर्फ लाली से दूसरी शादी की। चार अगस्त को वह रक्षाबंधन की छुट्टी मनाने राजस्थान से घर लौटा। रविवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। उसकी मां विमला व पिता दूसरे कमरे में थे। रात करीब 11 बजे उसने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुन परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। कमरे में गए तो देखा पत्नी दीवार के सहारे बदहवास बैठी है। बदन सिंह के शव के बगल में उसकी लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। सूचना पर कुठौंद थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। उन्होंने पिस्टल को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुठौंद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि फिलहाल मामला खुदकुशी का है। पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों अपने कमरे में चले गए थे। पत्नी से पूछताछ में खुद के गोली मारने की बात सामने आई है। फिर भी छानबीन की जा रही है। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें